विधि विरूद्ध बालकों के मानवाधिकारों के परिप्रेक्ष्य में गाॅधी दर्शन की वर्तमान में प्रासंगिकता
Keywords:
मानवाधिकार, अस्तेय, विधि विरूद्ध बालक, अहिंसा, Gandhi JiAbstract
आज के इस भौतिकवादी युग में संसार के लगभग सभी प्रगतिशील तथा विकसित देशों मे अपराधी व्यवहार के अंतर्गत विधि विरूद्ध बालकों ( बाल अपराधी बच्चे ) की समस्या सर्वाधिक जटिल होती जा रही है। कोई भी बच्चा जन्मजात अपराधी नहीं होता, बल्कि परिस्थितियाॅ व सामाजिक परिवेश उसे अपराधी बनाते हंै। ऐसे में आज के इस आधुनिक युग में बाल अपराध नियंत्रण व उनके मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु, हर किसी को गाॅधी, गाॅधीवाद और गाॅधी के सिद्धान्तों व उसके दर्शन का स्मरण हो रहा है। वर्तमान में किशोर न्याय अधिनियम 2015, राष्ट्रीय बाल नीति 1974/2013, संयुक्त राष्ट्र बाल अधिकार घोषणा 1959, संयुक्त राष्ट्र के मानक न्यूनतम नियम 1985, बाल अधिकार प्रसंविदा 1989, मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा पत्र 1948, नागरिक तथा राजनीतिक अधिकारों का अंतर्राष्ट्रीय प्रसंविदा 1966 तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 15, 24, 39(डÛ) 39(च), 47 तथा 51(क) ऐसे प्रपत्र हैं, जिनमें विधि विरूद्ध बालकों/बच्चों के अधिकारों का वर्णन किया गया हैं जो उनके सुखमय जीवन जीने हेतु आवश्यक है। गाॅधी जी का दर्शन भारतीय संस्कृति व धर्मगं्रथों जैसे - महाभारत, भागवत, रामायण, कुरान, बाइबल तथा मुख्य रूप से गीता के उपदेशों से प्रभावित व प्रेरित है तथा ये सब ही मानवाधिकारों की मान्यता के स्रोत माने जाते हंै। गाॅधी-दर्शन के प्रमुख आधारभूत सिद्धान्त जो वर्तमान में भी विधि विरूद्ध बालकों के मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु प्रासंगिक बने हुए हैं, वह इस प्रकार है - सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव, अस्तेय, अपरिग्रह व ट्रस्टीशिप आदि।
References
मिश्रा. डाॅ महेन्द्र कुमार (2008) भारत में मानवाधिकार, आत्म राम एण्ड सन्स, जयपुर ।
सिंह, डाॅ संजय (2010) मानवाधिकार और दलित, ओमेगा पब्लिकेशन्स, नई दिल्ली ।
भसीन अनीश (2011) जानिए मानव अधिकारों को, प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली ।
दुबे, अखिलेश्वर प्रसाद, गाॅधी दर्शन की रूपरेखा, Northern Book Center, 2003, ISBN–8172111436, 9788172111434
शुक्ला पुनीता, गाॅधी विचार आज भी प्रासंगिक, आलेख 2 अक्टूबर 2008 (https:// www.news18.com )
- https:// www.mea.gov.in
दुनिया को दिशा दे रहा ’गाॅधी दर्शन’ आलेख ¼https:// www.udaysarvodaya.com½
- JT1986 136, 1986 SCALE (2) 230
Downloads
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.