मानव अधिकार संरक्षण के लिए भारत में मानव अधिकार संस्थाएं
Keywords:
मानव, मानव अधिकार, संरक्षण व संस्थाएंAbstract
मानव अधिकार एक सभ्य और सुसंस्कृत समाज का अपरिहार्य शर्त है जो आज के मानव समाज के अस्तित्व की आधारशिला
है। वैदिक काल (1500-500 ई.पू.) में मानवाधिकार के संरक्षण और संवर्द्धन की झलक देखने को मिलती है। ऋगवेद की
ऋचा ’सर्वे भवन्तु सुखिनः’ इसी बात का प्रतिपादन करती है। वर्ष 1993 में मानव अधिकार विश्व सम्मेलन (वियना) ने ऐसी
संस्था या आयोग के महत्व को समझते हुए अनेक राष्ट्रों ने अपने यहां मानवाधिकार आयोग का गठन किया। सरकारें
(लोकतांत्रिक सरकारें भी) मानवाधिकार का सरेआम उल्लंघन करती हैं। इस बात के होते हुए भी कि देश में, विधायिका,
कार्यपालिका, न्यायपालिका, जन-संचार माध्यम, प्रेस आदि हैं। मानव अधिकार राजनीतिक शक्ति की प्रतिलिपि है और यह
राज्य को शासित करने वालो में निहित है। राज्य शक्ति तथा जनशक्ति दोनों का जन्म मानवाधिकारों से होता है। जन
शक्ति में वृद्धि के लिए राज्य शक्ति के स्थान पर अधिक शक्तिशाली लोकशक्ति की आवश्यकता है और यह केवल तभी
संभव है जब लोगों में मानवाधिकारों का प्रचार-प्रसार किया जाए और उनके कार्यन्वयन के लिए बाध्य किया जाए।
वास्तविक तब संभव होता है जब राज्यशक्ति पर लोकशक्ति का नियंत्रण होता है।
DOI : 10.5281/zenodo.8151590,
Similarity/Plagiarism: 10%
References
शर्मा, शिवदत्त, ‘‘मानव अधिकार’’ विधि साहिन्य प्रकाशन विधि और न्याय मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली, 2006.
त्रिपाठी, टी.पी., ‘‘मानव अधिकार’’, इलाहाबाद लॉ एजेन्सी पब्लिकेशन, इलाहाबाद, 2016.
कपूर, एस.के.,‘‘मानव अधिकार,’’ सेन्ट्रल लॉ एजेन्सी, इलाहाबाद, 2011.
उपाध्याय, जय जय राम, ‘‘मानव अधिकार,’’ सेन्ट्रल लॉ एजेन्सी, इलाहाबाद, 2011.
अग्रवाल एच.ओ., ‘‘ मानव अधिकार’’, सेन्ट्रल लॉ पब्लिकेशन्स, इलाहाबाद, 2014.
बिसवाल, तपन, ‘‘मानवाधिकार जेंडर एवम् पर्यावरण’’ बीवा बुक्स, नई दिल्ली, 2011.
मनीष, बी. के.,‘‘संविधान सबके लिए’’, भारतीय समाजिक संस्थान, नई दिल्ली, 2017.
बाबेल, बसंतीलाल, ‘‘ मानवाधिकार’’, सेन्द्रल लॉ पब्लिकेशन्स, इलाहाबाद, 2011.
मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम 1993, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली, 2012.
भारत 2018, प्रकाशन विभाग, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली, 2018.
Additional Files
Published
How to Cite
Issue
Section
License

This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License.